बालोतरा। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर आमजन से रूबरू हुए।


बांठिया ने बायतु में आयोजित लोकसभा स्तरीय जनसभा में लिया भाग 

ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणो से हुए रूबरू

लकी रांकावत 
बालोतरा। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर आमजन से रूबरू हुए।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने खेड़, बागुंडी, दुदवा सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीण से मिले व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।उन्होंने ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निवास पर जाकर केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 9साल पर केन्द्र की योजनाओं के बारे में बताया।

उसके बाद बांठिया ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की दिशा में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बायतु मुख्यालय पर आयोजित संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर की लोकसभा स्तरीय जनसभा में भाग लिया।

आयोजित जनसभा को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर,केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सारण, बाड़मेर भाजपा प्रभारी एवं पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित,

बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु, जैसलमेर

जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, कार्यक्रम संयोजक बालाराम मूंढ़, सहित अनेको भाजपा नेताओं ने सम्बोधित किया।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं

से आमजन को रूबरू करवाने का आह्वान किया।


केंद्रीय मंत्री से मिले बांठिया:-

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बाठिया ने जोधपुर के बालेसर में भाजपा की द्वारा आयोजित जनसभा में भाग लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं,केंद्रीय मंत्री से भी मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने ने भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व विधानसभा में उपनेता
प्रतिपक्ष सतीश पुनिया सहित अनेको भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner