धौलपुर राजस्थान,,,जिला एवं सेशन न्यायाधीश सतीश चंद्र ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण, विचाराधीन कैदियों की पैरवी के लिए निःशुल्क वकील उपलब्ध कराता है प्राधिकरण- सतीश चंद्र


जिला एवं सेशन न्यायाधीश सतीश चंद्र ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण,
विचाराधीन कैदियों की पैरवी के लिए निःशुल्क वकील उपलब्ध कराता है प्राधिकरण- सतीश चंद्र
धौलपुर ( धर्मेंद्र बिधौलिया )30 जून।

अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर सतीश चंद्र द्वारा शुक्रवार को जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को कारागृह में मिलने वाली सुविधाओं जैसे भोजन, नाश्ता, स्वच्छ पेयजल चिकित्सीय सुविधाएं व रसोईघर, बैरक इत्यादि की साफ-सफाई का जायजा लिया तथा कारागृह के बंदियों से रूबरू होकर उनके प्रकरणों से संबंधित जानकारी ली।
जिला न्यायाधीश चंद्र ने बंदियों को बताया कि यदि किसी विचाराधीन बंदी का उसके प्रकरण में पैरवी हेतु कोई अधिवक्ता नहीं है तो ऐसे बंदी जेल अधीक्षक को अथवा संबंधित न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने पर न्यायालय को अवगत करावें तथा उनके माध्यम से नियमानुसार अधिवक्ता नियुक्ति हेतु विधिक सहायता का प्रार्थना पत्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर को भिजवायें, जिससे ऐसे बंदीगण की ओर से पैरवी हेतु प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध करवाया जा सके।
इसी प्रकार ऐसे सजायाफ्ता बंदी जिन्हांेने सजा के खिलाफ अपील नहीं की है और वह अपील करना चाहता है तो ऐसे बंदी को विधि अनुसार अपील करने का पूर्ण अधिकार है और ऐसे बंदी को भी अपील हेतु विधिक सहायता के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा। इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सुनीता मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नमृता पारीक, जिला न्यायालय के पी.ए मनोज वर्मा, प्राधिकरण के पी.ए विनीत गोयल, जेल अधीक्षक रामअवतार, कारापाल अर्जुन सिंह सहित कारागृह का स्टॉफ एवं बंदीजन मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner