उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी,,जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति : डीएम ने ली की मासिक समीक्षा बैठक, दिए निर्देश* *डीटीएफ सदस्य समय से पूरा करें निरीक्षण, बीएसए को सौंपे रिपोर्ट : डीएम*

*जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति : डीएम ने ली की मासिक समीक्षा बैठक, दिए निर्देश*

*डीटीएफ सदस्य समय से पूरा करें निरीक्षण, बीएसए को सौंपे रिपोर्ट : डीएम*

*बीडीओ-बीईओ समन्वय से अधूरे कामों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से कराएं पूरा*

*निघासन में सर्वाधिक स्मार्ट क्लास, निपुण विद्यालय बनाने पर डीएम ने की बीईओ बृजेश त्रिपाठी की सराहना*



देश का दर्पण/सुनहरा ब्यूरो।

लखीमपुर खीरी 30 जून। शुक्रवार शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक ली, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बैठक का संचालन बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडे ने किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने निर्देश दिए कि डीटीएफ के सदस्य सभी संबंधित अधिकारीगण अनिवार्य रूप से विद्यालयों के निरीक्षण को पूर्ण करते हुए अपनी अद्यतन आख्या बीएसए के जरिए उन्हें भिजवाए। बीडीओ-बीईओ आपसी समन्वय से कायाकल्प के अधूरे कामों को समयबद्ध रूप से गुणवत्ता से पूरा कराएं। डीएम ने निघासन विकास क्षेत्र में सर्वाधिक स्मार्ट क्लासेज, निपुण विद्यालय बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश त्रिपाठी की सराहना की।

डीएम ने परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निर्माणाधीन कामो की प्रगति की समीक्षा की, कार्यदायी संस्था को जरूरी निर्देश दिए। अधूरे निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। यदि कहीं कोई बाधा उत्पन्न हो रही है तो उसे सीडीओ अथवा उनके संज्ञान में लाया जाए। जिन विद्यालयों में बाउंड्री वाल, शौचालय का काम अधूरा है वहां बीईओ स्वयं अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करते हुए युद्धस्तर पर गुणवत्तायुक्त काम को पूरा कराएं।

बैठक में डीएम ने एसएमसी गठन सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोडिंग, केजीबीवी परिसर में एकेडमिक, छात्रावास निर्माण की प्रगति, डीबीटी मॉडल, स्कूल चलो अभियान, मिशन प्रेरणा, फेज-दो, निपुण भारत के प्रभावी क्रियान्वयन, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में 19 पैरामीटर्स के संतृप्तिकरण, कक्षाओं को प्रेषित विभिन्न शैक्षिक सामग्री व शिक्षकों की दक्षता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण, मेंटरिंग एवं प्रोग्राम प्रगति का प्रस्तुतीकरण, डीटीएफ डीटीएफ निरीक्षण, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, शिक्षक संकुल बैठक, दिव्यांग बच्चों की ट्रैकिंग, शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रगति संबंधी समर्थ प्रणाली का प्रस्तुतीकरण, मध्यान भोजन टास्क फोर्स, बा विद्यालय में स्टाफ उपस्थिति प्रतिशत की बिंदुवार समीक्षा की व जरूरी निर्देश दिए।

बैठक में बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि आज की बैठक में जो भी निर्देश डीएम व सीडीओ द्वारा दिए गए हैं उनका उनके स्तर से या उनकी टीम द्वारा पूर्णतया अनुपालन किया जाएगा। बैठक में डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner