लखीमपुर खीरी,,सीएमओ का अच्छा प्रयास गेल सामुदायिक अस्पताल के संचालन की कवायद

सीएमओ का अच्छा प्रयास
गेल सामुदायिक अस्पताल के संचालन की कवायद

देश का दर्पण/शाजिफ हुसैन।

लखीमपुर खीरी। मैगलगंज में 26 बेड का अस्पताल अप्रयोज्य खड़ा है। इसे भारत सरकार की प्रतिष्ठित संस्था गेल ने निर्मित किया था। यह तत्कालीन केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का जनता को तोहफा था। 5 करोड़ के बजट का अस्पताल अब बन्द है। आज गेल के तीन वरिष्ठ अधिकारी सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता से मिले। सीएमओ ने लम्बी वार्ता की और कहा उनका पूरा प्रयास होगा कि यह अस्पताल जिले की जनता की सेवा करे। यह ट्रामा सेंटर भी बन सकता है। वह शासन को पूरा मसौदा भेजेंगे। संबंधित स्टाफ को सीएमओ ने यह प्रपोजल बनाने के निर्देश भी आज ही दे दिए है। केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री की हैसियत से जितिन ने सिसैया धौरहरा में भी ओएनजीसी से एक उत्कृष्ट कोटि का अस्पताल भी बनवाया था। यह भी बंद पड़ा है। जिला प्रशासन चाहता है कि यह दोनों अस्पताल जिले की जनता की सेवा करें।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़