सीएम गहलोत ने आराध्यदेव गोविंद देव जी के दर्शन कर जयपुर शहर के विकास कार्यों का किया अवलोकन,गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य के अधिकारियों को दिए निर्देश*
*सीएम गहलोत ने आराध्यदेव गोविंद देव जी के दर्शन कर जयपुर शहर के विकास कार्यों का किया अवलोकन,गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य के अधिकारियों को दिए निर्देश*
देश का दर्पण न्यूज़ जयपुर
डीसी शर्मा
जयपुर सीएम गहलोत ने जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर पहुुंचकर जयकारों के बीच पूजा-अर्चना कर मानव कल्याण और प्रदेश में खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी संवाद करते हुए हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन स्वीकार किया। श्री गहलोत ने कहा कि काशी विश्वनाथ और उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर यहां भी 100 करोड़ रुपए की लागत से भव्य कॉरिडोर व अन्य विकास कार्य होंगे। इससे श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी। इसकी डीपीआर बन रही है और कार्य शीघ्र शुरू होंगे। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने कार्यों के लिए बजट 2023-24 में घोषणा की थी। यहां जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी भी साथ रहे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को लेकर गंभीर है। उन्होंने रविवार को जयपुर शहर का मैराथन दौरा करते हुए विभिन्न निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।
सीएम गहलोत ने पुरानी विधानसभा (सवाई मानसिंह टाउन हॉल) में विश्वस्तरीय राजस्थान धरोहर संग्रहालय, गोविंद देवजी मंदिर, सवाई मानसिंह चिकित्सालय में आईपीडी टॉवर, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एण्ड सोशल साइंसेस तथा गांधी दर्शन म्यूजियम पहुंचकर अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश दिए।
राजस्थान धरोहर संग्रहालय के कार्यों का अवलोकन
सीएम गहलोत ने बड़ी चौपड़ के पास जलेब चौक स्थित पुरानी विधानसभा पहुंचकर विश्वस्तरीय राजस्थान धरोहर संग्रहालय के कार्यों का अवलोकन किया। यहां पर कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कार्यों की प्रगति की मॉडल्स और नक्शों के जरिए जानकारी दी। श्री गहलोत ने हैरिटेज स्वरूप में ही निर्माणाधीन संग्रहालय में पर्यटकों की सुविधाओं के बारे में भी जाना। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि संग्रहालय आधुनिक तकनीक से लैस होगा। यहां राजस्थान के प्रत्येक क्षेत्र की क्षेत्रीयता, चित्रकला, स्कल्पचर, स्मारकों, कला-संस्कृति, रहन-सहन, खानपान आदि की विशेषताओं को समाहित किया जा रहा है। यहां प्रत्येक गैलेरी थीम आधारित होगी।
सीएम गहलोत ने कहा कि म्यूजियम का कार्य ऐतिहासिक होगा। ऐसे कार्याें से पर्यटन और रोजगार बढ़ते हैं तथा राज्य की देश-दुनिया में अच्छी छवि बनती है। राज्य सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है, जिससे टूरिज्म सेक्टर को बूस्ट मिलेगा।
Comments
Post a Comment