पुलिसिंग के लिए शुक्रवार बड़ा दिन: उत्कृष्टता की ओर राजस्थान पुलिस का रोडमैप बनेगा राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन 2025,जयपुर में AI, साइबर क्राइम और नए आपराधिक कानूनों पर होगा मंथन, डीजीपी श्री राजीव शर्मा करेंगे उद्घाटन

पुलिसिंग के लिए शुक्रवार बड़ा दिन: उत्कृष्टता की ओर राजस्थान पुलिस का रोडमैप बनेगा राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन 2025,
जयपुर में AI, साइबर क्राइम और नए आपराधिक कानूनों पर होगा मंथन, डीजीपी श्री राजीव शर्मा करेंगे उद्घाटन

जयपुर, 20 नवंबर। राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर शुक्रवार 21 नवंबर को एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उत्कृष्टता के साथ पुलिसिंग-आगे की राह विषय पर आयोजित यह सम्मेलन आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए पुलिस अधिकारियों को तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारी शुक्रवार को पूरे दिन तकनीकी नवाचारों, सामाजिक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मंथन करेंगे।
   
सम्मेलन का उद्घाटन सुबह 10 बजे पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा करेंगे। इसके तुरंत बाद प्रथम सत्र (10.30 - 11.30 एएम) में महानिरीक्षक पुलिस इंटेलिजेंस श्री प्रफुल्ल कुमार नए आपराधिक कानून-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों' और जालसाजी से जुड़े अपराधों पर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे।
     
द्वितीय सत्र (12.00 - 01.00 पीएम) तकनीकी नवाचारों पर केंद्रित होगा। इस सत्र में महानिरीक्षक पुलिस एससीआरबी श्री अजय पाल लांबा, और उप महानिरीक्षक पुलिस, साइबर अपराध श्री विकास शर्मा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), चैट जीपीटी, डीप फेक और साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करेंगे।
महिला सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष फोकस
दोपहर के भोजन के बाद तृतीय सत्र (02.00 - 03.00 पीएम) में कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट श्रीमती लता मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्रीमती राशि डोगरा डूडी के नेतृत्व में महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने की कार्यनीति तैयार करेंगे।
     
सम्मेलन का समापन चतुर्थ सत्र (03.30 - 04.30 पीएम) के साथ होगा, जहाँ अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ. बी एल मीणा और पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर श्री सुमित मेहरड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। यह सत्र यातायात सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करेगा।

यह सम्मेलन राजस्थान पुलिस के लिए भविष्य की चुनौतियों से निपटने और न्याय शांति का प्रथम न्यास के सिद्धांत को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।


Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner