वार्ड 48 में 76 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास: पार्षद कुमकुम शक्तावत ने दी क्षेत्रवासियों को नई सौगात

https://youtu.be/4dAs5iSBdBM?si=wgz0Y1FzmEco_izP
 वार्ड 48 में 76 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास: पार्षद कुमकुम शक्तावत ने दी क्षेत्रवासियों को नई सौगात

**जयपुर, 9 नवंबर**। जयपुर ग्रेटर नगर निगम के वार्ड नंबर 48 की पार्षद कुमकुम शक्तावत ने अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और ग्रेटर नगर निगम महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर के सहयोग से 76 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। यह कार्य लगातार पांच वर्षों से चल रहे विकास अभियान का हिस्सा हैं।

शिलान्यास कार्यक्रम में शक्ति सिंह मानपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि गली नंबर 5, जो एक महत्वपूर्ण लिंक रोड है, कम से कम 15 कॉलोनियों को जोड़ती है। इनमें अमर नगर, जनक विहार, रघुनाथ विहार, तिजा नगर, ब्रजराज एन्क्लेव आदि प्रमुख हैं। इस रोड पर मेन सिरसी रोड से 500 मीटर तक सीमेंटेड रोड का निर्माण होगा, साथ ही दोनों साइड में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। इसके अलावा, दो मिनी हाई मास्ट लाइट लगाई जाएंगी—एक 21 नंबर बस स्टैंड सिरसी रोड पर और दूसरी टीसी नगर चौराहे पर रिलायंस फ्रेश के सामने कनकपुरा रोड पर।

इस अवसर पर जगदीश सिंह सांवली, विक्रम सिंह बैमोठ, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, कर्नल रामसिंह, रामावतार सिंह जोधा, अशोक यादव, मदन सिंह बेरी, सीताराम सिंह दिवराला, उदय सिंह तंवर, विष्णु अग्रवाल, कल्याण सिंह खींवासर, हरिकिशन शर्मा, नंद सिंह राणावत, नरेंद्र सिंह लालपूरा, अजय सिंह चौहान, वासुदेव रोचवानी, जनक सिंह गुड्डा, हनुमान सहाय शर्मा, कैप्टन रघवीर सिंह, गणपत सिंह डूकिया, विरेंद्र सिंह चंवरा, कृष्णा उपाध्याय, नरेंद्र सिंह आकोदा, राकेश बेरीवाल, जेपी राठौड़ सहित सैकड़ों मातृ शक्ति और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

पार्षद कुमकुम शक्तावत ने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी और सुरक्षा को मजबूत करेंगे, जिससे स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पार्षद के प्रयासों की सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner