इनेलो द्वारा किसानो की समस्याओं को लेकर डीसी ऑफिस तक प्रदर्शन।

इनेलो द्वारा किसानो की समस्याओं को लेकर डीसी ऑफिस तक प्रदर्शन।

हिसार । दिनेश महता 
3 नवम्बर 2025

आज इनेलो द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर चार नंबर गेट से लेकर डीसी ऑफिस तक विशाल प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया तथा किसानों के हक़ में जोरदार नारेबाज़ी की गई।

यह प्रदर्शन राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री उमेद सिंह लोहान एवं जिला अध्यक्ष श्री सतपाल काजला के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अभय सिंह चौटाला जी द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दों को दोहराया गया —
 • क्षेत्र में जलभराव से किसानों की ज़मीनों को भारी नुकसान हुआ है।
 • मुआवज़ा न मिलने से किसान परेशान हैं।
 • फसलों का उचित मूल्य और MSP सुनिश्चित करने में सरकार असफल रही है।
 • बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

आज के इस प्रदर्शन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे किसानों के समर्थन में यह आंदोलन और अधिक मज़बूत बन गया।

इनेलो नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, पार्टी इस संघर्ष को जारी रखेगी।

इस अवसर पर
जिला अध्यक्ष सतपाल काजला, चत्तर सिंह, किसान सेल जिला अध्यक्ष राजीव राजा वरिष्ठ नेता सतबीर सिंह सिसाये, सिंह, तेलू राम सरपंच, जिला प्रधान लीगल सैल प्रदीप सिंह बाजिया, महिला प्रधान ललिता टाक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक पूनिया, दलबीर किरमारा, सरपंच अजय सैनी, सुरेंद्र लाम्बा, हल्का प्रधान चरण सिंह, अजय बड़ाला, ISO प्रदेश अध्यक्ष साहिलदीप कस्वाँ, राम चन्दर बेनीवाल, युवा जिला प्रधान सुरज काली रामणा, भुपेंदर पानू एडवोकेट,बलराज सब्बरवाल, देवी लाल सिहाग, उकलाना हल्का प्रधान सत्यवान सिहाग, ISO से सुक्की मंगाली व हर्ष बागड़ी, ऑफिस इंचार्ज बलबीर सिहाग, जिला प्रवक्ता विनोद कस्वाँ एडवोकेट तथा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*