ऊर्जा विभाग एवं सीएसईपी रिसर्च फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
ऊर्जा विभाग एवं सीएसईपी रिसर्च फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
जयपुर, 10 नवम्बर। राजस्थान के विद्युत क्षेत्र में अनुसंधान-आधारित नीतिगत निर्णय को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऊर्जा विभाग ने सोमवार को विद्युत भवन, जयपुर में सीएसईपी रिसर्च फाउंडेशन के साथ एक एमओयू पर साइन किए।
इस दौरान राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी तथा सीएसईपी रिसर्च फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अजिताभ शर्मा ने कहा कि सीएसईपी रिसर्च फाउंडेशन के साथ यह सहयोग राजस्थान के विद्युत क्षेत्र के लिए बेहतर रणनीतियों के विकास में सहायक होगा। डेटा आधारित अनुसंधान और विश्लेषण के माध्यम से हम नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण, रूफटॉप सोलर मूल्य निर्धारण, और हरित ऊर्जा प्रणाली में ट्रंाजिशनल चेंज जैसी उभरती चुनौतियों का बेहतर समाधान कर सकेंगे।
इस अवसर पर आरआरईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री रोहित गुप्ता, डिस्कॉम्स अध्यक्ष सुश्री आरती डोगरा तथा ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
एमओयू पर ऊर्जा विभाग के संयुक्त सचिव श्री सौरभ स्वामी और सीएसईपी के वरिष्ठ फेलो श्री राहुल टोंगिया ने हस्ताक्षर किए।
श्री राहुल टोंगिया ने प्रस्तुति के माध्यम से सीएसईपी द्वारा क्लीन एनर्जी, सतत विकास और कार्बन ट्रैकिंग के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।
समझौते के अंतर्गत प्रमुख कार्यक्षेत्र निम्नलिखित हैं -
उपभोक्ता लाभ और डिस्कॉम की स्थिरता के बीच संतुलन स्थापित करने वाले विकेन्द्रीकृत सौर प्रणाली के ढाँचे विकसित करने में सहयोग।
- पर्यावरणीय दृष्टि से जिम्मेदार और लागत प्रभावी विद्युत क्रय रणनीतियों को प्रोत्साहन देना।
-हरित ऊर्जा, विद्युत वाहन, ऊर्जा भंडारण और स्मार्ट ग्रिड जैसी उभरती तकनीकों के वित्तीय एवं नीतिगत प्रभावों का सूक्ष्म उपभोक्ता स्तर पर अध्ययन करना।
Comments
Post a Comment