DM जहानाबाद ने लोगों से कि अपिल अफवाह पर ध्यान न दे।13/10/19


www.deshkadarpannews.com:
अफवाह पर न दें ध्यान : डीएम जहानाबाद । जिलाधिकारी नवीन कुमार ने शहरवासियों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में तनाव की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। पूरे शहरी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त कर रही है। असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है। अब तक पांच दर्जन असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आम आवाम की सुरक्षा में बीएमपी, रैफ, जिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर आयुक्त, एडीजी, पटना,आइजी जोनल, डीआइजी जिले में कैंप कर रहे है। पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा लोगों में सुरक्षा का माहौल तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने लोगों से किसी असामाजिक तत्व के बहकावे नहीं आने की अपील की है। अफवाह फैलाने वाले तथा असामाजिक तत्वों पर प्रशासन नजर रख रही है। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। एक दो दिन के अंदर ऐसे लोग कानून के गिरफ्त में होंगे। जिले में धारा 144 लागू है। चौक-चौराहों पर लोगों का जमावड़ा लगाना सख्त मना है। सभी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। लोगों से अपने-अपने घरों में शांति से रहने तथा अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।             www.deshkadarpannews.com                         

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।