चलती ट्रेन से कुद कर छात्र ने पकड़ा मोबाइल ले कर भागने वाले बदमाश को।12/10/19


www.deshkadarpannews:
चलती ट्रेन से कूद गया पटना विश्‍वविद्यालय का छात्र, लेकिन बदमाश को नहीं छोड़ा... जानें मामला वैशाली, जेएनएन। पटना विश्‍ववि़द्यालय के छात्र ने दिखाई हिम्‍मत और चलती ट्रेन से अपने मोबाइल के लिए कूद गया। बदमाश ने चाकू भी दिखाया, लेकिन छात्र ने हिम्‍मत नहीं हारी और उसके शोर पर आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद बदमाश पकड़ा गया। लोगों ने उस बदमाश की जमकर धुनाई कर दी। पटना विश्वविद्यालय के इस छात्र के साहस की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। बाद में लोगों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार मोतिहारी जिले के रामगढ़वा रक्सौल थानान्तर्गत रघुनाथपुर गांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता के पुत्र विवेक कुमार पटना में रहकर पढ़ते हैं। दशहरा में वे घर गए थे और कॉलेज खुलने पर शुक्रवार को ट्रेन से पटना आ रहे थे। तभी बदमाश ने घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि हाजीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलते ही विवेक कुमार का मोबाइल छीनकर एक बदमाश चलती ट्रेन से कूद गया। विवेक भी हिम्‍मत दिखाते हुए उसके पीछे-पीछे ट्रेन से कूद गए और उसे पकड़ लिया। बदमाश ने चाकू निकालकर डराने का प्रयास किया, लेकिन वे डरने के बजाय शोर मचाने लगे। इस पर आसपास के लोग जुट गए और बदमाश को पकड़ लिया। फिर क्‍या थे, सबों ने पकड़े गए बदमाश को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे जीआरपी थानाध्यक्ष सिंघेश कुमारसिंह ने बताया कि पकड़ा गया विक्रम पोद्दार शातिर चोर है। लंबे समय से उसकी तलाश थी। वह सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पश्चिमी गांव निवासी संजीव पोद्दार का पुत्र है। छात्र का सामान पाटलिपुत्र स्टेशन पर सूचना देकर उतरवा लिया गया है।  www.deshkadarpannews.com                                               

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़