राजस्थान जयपुर में महीला ने 5 बच्चों एक साथ जन्म दिया।12/10/19
www.deshkadarpannews.com: राजस्थान : महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, एक शिशु की मौत देश का दपॅण न्यूज : Sat, Oct 12 2019. 20:44 IST birth of five children in jaipur राजस्थान के जयपुर अस्पताल में एक महिला ने शनिवार को एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया। जनाना अस्पताल की अधीक्षक लता राजौरिया ने बताया कि उनके जन्म के दौरान एक शिशु मृत पैदा हुआ, जबकि एक शिशु को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बाकी तीन बच्चों को भी निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा, “शुक्रवार रात रुक्साना (25) को प्रसव पीड़ा होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उसने पांच प्री मेच्योर बच्चों को जन्म दिया। एक शिशु मृत पैदा हुआ था।” उन्होंने आगे बताया, “दो लड़कियों और दो लड़कों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। सभी बच्चों का वजन बहुत कम है। महिला सांगनेर की रहने वाली है। मरा हुआ शिशु लड़का था।” वहीं डॉक्टर ने बताया, “यह मामला कुछ दुर्लभ मामलों में से एक है। हालांकि पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें दो, तीन, चार यहां तक की नौ बच्चे एक साथ पैदा हुए हैं।” www. deshkadarpannews.com

Comments
Post a Comment