अमेरिका के न्यूयॉर्क के क्लब में गोलीबगोलीबारी से 4 लोगों की मौत।12/10/19
www.deshkadarpannews.com: अमेरिकाः न्यूयॉर्क के क्लब में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, 3 घायल देश का दपॅण न्यूज: न्यूयॉर्क, 12 October, 2019 अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार को गोलाबारी हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा तीन लोग घायल हो गए. न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन स्थित 74 यूटिका एवेन्यू में हुई. अमेरिकाः न्यूयॉर्क के क्लब में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, 3 घायल प्रतीकात्मक तस्वीर निजी सोशल क्लब में हुई घटनानहीं हुई है कोई गिरफ्तारी अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार को गोलाबारी हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा तीन लोग घायल हो गए. न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन स्थित 74 यूटिका एवेन्यू में हुई. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की खबर के अनुसार न्यूयॉर्क पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे ब्रूकलिन के नजदीक वीक्सविले स्थि 74 यूटिका एवेन्यू की है. घटनास्थल पर चार लोग मृत पाए गए. प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना एक महिला और दो पुरुष, तीन लोगों गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं. पुलिस के अनुसार गोलीबारी जहां हुई, वह पता गली के ऑनलाइन नक्शे पर एक निजी सोशल क्लब से जुड़ा था. पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने घटना के संबंध में अधिक जानकारी से इनकार करते हुए बताया कि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. गौरतलब है कि अभी चंद रोज पूर्व ही कनसास शहर के एक बार में गोलीबारी की घटना सामने आई थी. गोलीबारी की इस वारदात में भी चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हो गए थे. सितंबर महीने में राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के करीब भी गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. चार अगस्त को एक बंदूकधारी ने अमेरिका के टेक्सास प्रांत के एक शॉपिंग मॉल में फायरिंग की थी. इस घटना में 20 लोग मारे गए थे, जबकि कई घायल हो गए थे. वहीं 12 अगस्त को शिकागो की एक स्ट्रीट पार्टी में भी फायरिंग की घटना हुई थी. स्ट्रीट पार्टी में जिस समय गोलीबारी की घटना हुई थी, उस समय सौ से अधिक लोग मौजूद थे. हालांकि उस घटना में छह लोग घायल हुए थे. अमेरिका में पिछले तीन महीनों में गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं. www.deshkadarpannews.com

Comments
Post a Comment