विधानसभा चुनाव नतीजों पर असम के पुवॅ मुख्यमंत्री ने कहा मोदी कि लोकप्रियता घट रही है।27/10/19


 www.deshkadarpannews.com:   विधानसभा चुनाव नतीजों पर असम के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- मोदी की लोकप्रियता कम हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (फाइल फोटो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (फाइल फोटो)। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बारलोगों को भावनात्मक रूप से बेवकूफ नहीं बना सकते लोकसभा की तुलना में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा: गोगोई देश का दपॅण न्यूज:  Oct 27, 2019,  गुवाहाटी. महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शनिवार को तंज कसा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता अब कम हो रही है। वे हर समय लोगों को भावनात्मक रूप से बेवकूफ नहीं बना सकते। गोगोई ने न्यूज एजेंसी से कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा भी हार सकती है।इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तुलना में विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया है। अगर पार्टी में हर कोई एक साथ काम करता है तो कांग्रेस अगली बार अच्छी सीटें ला सकती हैं। सरकार मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही: गोगोई गोगोई ने असम मेंविदेशियों के लिए बनाए गए डिटेंशन कैंप में दूसरी मौत के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरकारी की लापरवाही की वजह से हुआ। यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। कांग्रेस नेता ने विदेशियों को कैंप से रिहा करने की भी मांग की। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन 24 अक्टूबर को आए महाराष्ट्र और हरियाणाविधानसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया। हरियाणा में कांग्रेस को 90 में से 31 सीटें मिलीं। वहीं, महाराष्ट्र में पार्टी ने 44 सीटें अपने नाम कीं।                             www.deshkadarpannews.com

Comments

Popular posts from this blog

रानोली गणगौर स्टेडियम में दों दिवसीय गणगौर मेले का आगाज...* *पंचायत प्रसाशन की और से लगाऐं गए सीसीटीवी कैमरे...*

मण्डल रेल प्रबन्धक ने मंडलीय अधिकारियों संग किया बनारस - प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण , दिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज़, मऊ में टीएसी टीम ने परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता