पत्नी ने की बेवाफाई लेकिन पती ने दिखाई दरियादली।11/10/19


www.deshkadarpannews.com:
पत्‍नी ने की बेवफाई लेकिन पति ने दिखाई दरियादली; फिर डबडबाई आंखों से लिया बड़ा फैसला भागलपुर, देश का दपॅण न्यूज:भागलपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। पत्‍नी ने बेवफाई की, लेकिन पति ने दरियादिली दिखाई। उन्‍होंने प्रेमी संग अपनी पत्नी की शादी करा दी। उसे सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया और उसे विदा भी किया। शादी में काफी संख्‍या में ग्रामीण जुटे थे। मामला घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह गांव का है। इस प्रकार की अविश्वसनीय व अनोखी शादी क्षेत्र की क्षेत्र में चहुंओर चर्चा हो रही है। लोग-बाग कह रहे हैं कि पति ने अपनी समझदारी से माहौल को खराब होने से बचा लिया। बताया जाता है कि जानीडीह निवासी भुट्टो राय के पुत्र मनोज राय की शादी सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव में राधा नाम की लड़की से एक वर्ष पूर्व हुई थी। विवाह के पूर्व से ही पत्नी राधा का प्रेम संबंध मायके में ही पड़ोस में रहनेवाले अमन नाम के लड़के से था, जिसे शादी के बाद भी वह भूला नहीं पाई। लिहाजा शादी के बाद राधा अपने प्रेमी को घोघा जानीडीह स्थित अपने ससुराल बुलाने लगी। यह सिलसिला शादी के बाद से ही लगातार चल रहा था। इधर पति मनोज अपनी पत्नी की करतूतों से अनजान रहा। पति मनोज कहलगांव में रहकर मजदूरी का काम करता है। कई-कई दिनों तक वह घर से बाहर रहता था। इसी बात का फायदा बेवफा पत्नी अब तक उठाती रही। इसी क्रम में बीती रात भी पति के चले जाने के बाद पत्नी राधा ने फोन कर प्रेमी अमन को बुला लिया और परिवार के अन्य सदस्यों ने रंगे हाथों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसकी सूचना मनोज को दी गई। सूचना पाकर पति पहुंचा तब तक काफी संख्या में लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई थी। पति मनोज पहुंचते ही अपनी पत्नी राधा की इच्छा जानी। पत्नी ने भी प्रेमी संग रहने की बात कही। इसके बाद बेवस व मजबूर पति ने दरियादिली दिखाते हुए राधा की शादी ग्रामीणों की उपस्थिति में उसके प्रेमी संग करा दी और सुखमय जीवन का आशीर्वाद देकर पत्नी को विदा किया। पूर्व प्रेमी संग ब्याह रचाने के बाद बेवफा राधा की अब तक तीन शादी हुई । राधा की एक शादी प्रेमी अमन कुमार के कारण पूर्व में भी टूट चुकी है। इसके बाद दूसरी शादी मनोज के संग हुई, लेकिन होनी का खेल जारी रहा और अमन कुमार के कारण दूसरी शादी भी बीच में ही टूट गई, जो तीसरी शादी के रूप में पूर्व प्रेमी अमन कुमार को अपनाकर उसके संग चली गई।  www.deshkadarpannews.com                                       

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।