बिहार पटना मे अश्र्विनी चौबे पर फेकी गई स्याही।15/10/19


www.deshkadarpannews:         
बिहार: पटना में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर फेंकी गई स्याही, ।देश का दपॅण न्यूज :  15 Oct 2019, अश्विनी चौबे हाल के दिनों में विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। पटना में भारी बारिश को उन्होंने हथिया नक्षत्र से जोड़ा था। इसके साथ ही एक पुलिस कर्मी को भी उन्होंने वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी।                  Desh ka Darpan News : हाइलाइट्स: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे पर फेंकी गई स्याही पटना के पीएमसीएच में डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों का हाल जानने पहुंचे थे मंत्री चौबे ने कहा कि यह स्याही जनता और लोकतंत्र के स्तंभ पर फेंकी गई है विवादों में रहते हैं अश्विनी चौबे, पटना में बारिश को हथिया नक्षत्र से जोड़ा था।        पटना बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर स्याही फेंकने की घटना सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे पटना मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में डेंगू पीड़ितों का हाल जानने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि अश्विनी चौबे हाल के दिनों में विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। पटना में भारी बारिश को उन्होंने हथिया नक्षत्र से जोड़ा था। इसके साथ ही एक पुलिस कर्मी को भी उन्होंने वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी। मंगलवार को अश्विनी चौबे पटना के पीएमसीएच में भर्ती डेंगू बुखार के मरीजों का हाल जानने के लिए गए थे। इसी दौरान एक शख्स ने अचानक उनके ऊपर स्याही फेंक दी। आरोपी इसके बाद मौके से फरार हो गया। इस बीच मंत्री चौबे ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'सारे मीडिया पर इंक फेंका गया, उसका छींट मुझे लगा। यह स्याही जनता पर, लोकतंत्र पर और लोकतंत्र के स्तंभ पर फेंका गया है। ऐसे लोग निंदनीय हैं, उसकी तीव्र भर्त्सना होनी चाहिए।'                                  देश का दपॅण न्यूज:  पढ़ें: अश्विनी चौबे बोले- पटना में बारिश के पीछे हथिया नक्षत्र मंत्री अश्विनी चौबे ने आगे कहा, 'स्याही फेंका गया, मुझे कष्ट है। उसकी छींट मुझे भी लगी है। ये वही लोग हैं जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं। ऐसे लोग ही आज राजनेता बनने की ख्वाहिश में इस प्रकार का छुटभैया का काम कर रहे हैं।'केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बक्सर में पुलिसकर्मी को दी धमकी विवादों से अश्विनी चौबे का नाता पिछले महीने पटना में भारी बारिश के बाद अश्विनी चौबे ने कहा था,                              'बिहार में पिछले कुछ दिनों से जो मूसलाधार बारिश हो रही है यह हथिया नक्षत्र की बारिश है। हथिया नक्षत्र की बारिश बड़ी ही गंभीर हो जाती है। बारिश ने प्राकृतिक आपदा का रूप ले लिया है। सरकार इससे पूरी तरह निपटने के लिए तैयार है।' पढ़ें: अश्विनी चौबे की धमकी- दरोगाजी वर्दी उतर सकती है सितंबर में ही बक्सर में एक पुलिस वाले को धमकाते हुए अश्विनी चौबे ने कहा था, 'आप बताइए, आप एक पदाधिकारी हो। आप दरोगाजी हो, आपके सरकार का राज है। किसी को गुंडा बता देंगे। यह गुंडाराज है। जो गुंडा है उसकी तो आप गुंडागर्दी ठीक नहीं करते, वह जो सीधा आदमी है, उसे आप गुंडा बता रहे हैं। नोटिस दे देते हैं। इस नोटिस के बदले आप पर कार्रवाई शुरू कर दें तो आप कहां जाओगे? आपकी वर्दी उतर सकती है। अब आप समझ गए। आपकी वर्दी उतर सकती है।' www.deshkadarpannews.com

Comments

Popular posts from this blog

रानोली गणगौर स्टेडियम में दों दिवसीय गणगौर मेले का आगाज...* *पंचायत प्रसाशन की और से लगाऐं गए सीसीटीवी कैमरे...*

मण्डल रेल प्रबन्धक ने मंडलीय अधिकारियों संग किया बनारस - प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण , दिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज़, मऊ में टीएसी टीम ने परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता