लहसुन की महंगाई ने बिगाड़ा भोजन का स्वाद बिक रहा 300 रूप किलो।13/10/19


www.deshkadarpannews.com
   लहसुन की महंगाई ने बिगाड़ा भोजन का स्वाद, 300 रुपये किलो हुआ भाव। देश का दपॅण न्यूज:  | Updated: 13 Oct 2019,  लहसुन के थोक भाव में बीते दो सप्ताह में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन रिटेल में लहुसन 250-300 रुपये प्रति किलो मिलने लगा है। जो कि दो सप्ताह पहले 150-200 रुपये प्रति किलो था।                         हाइलाइट्स: देश में इस साल लहसुन का उत्पादन पिछले साल से 76 फीसदी अधिक रहने के बावजूद इसके दाम में बेहताशा वृद्धि लहसुन के प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में भी रिटेल में भाव 200 रुपये बारिश के मौसम में किसानों के पास रखा लहसुन नमी के कारण खराब हो गया है, जिसके कारण स्टॉक की भी कमी वक़्त नहीं है?                                                         नई दिल्ली लहसुन की महंगाई ने भोजन का जायका बिगाड़ दिया है। प्याज और टमाटर की महंगाई से लोग पहले से ही परेशान हैं, अब लहसुन का दाम भी आसमान छू रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दुकानों पर लहसुन 300 रुपये किलो तक बिक रहा है। हालांकि लहसुन के थोक भाव में बीते दो सप्ताह में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन रिटेल में लहुसन 250-300 रुपये प्रति किलो मिलने लगा है। जो कि दो सप्ताह पहले 150-200 रुपये प्रति किलो था। देश में इस साल लहसुन का उत्पादन पिछले साल से 76 फीसदी अधिक रहने के बावजूद इसके दाम में बेहताशा वृद्धि हुई है। देश की प्रमुख लहसुन मंडी मध्यप्रदेश के नीमच, मंदसौर और राजस्थान के कोटा के कारोबारियों ने बताया कि बारिश के कारण स्टॉक में रखा लहुसन खराब हो जाने से सप्लाई का टोटा पड़ गया है, जिससे कीमतों में इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में मदर डेयरी के बूथ पर लहसुन 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में सब्जी की दुकानों पर लहसुन 250-300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लहसुन के प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में भी रिटेल में भाव 200 रुपये किलो से ज्यादा ही है। हालांकि नीचम मंडी में लहसुन का थोक भाव बीते 30 सितंबर को जितना था, तकरीबन उसी भाव पर बीते शनिवार को लहुसन बिका। नीमच में शनिवार को विभिन्न क्वालिटी के लहसुन का भाव 8,000-17000 रुपये कुंटल था। कारोबारी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, स्पेशल क्वॉलिटी का लहसुन हालांकि 21,700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। कोटा में लहसुन का थोक भाव 7,000-17,500 रुपये प्रति क्विंटल था। नीमच के कारोबारी पीयूष गोयल ने बताया कि आवक काफी घट गई, क्योंकि जिनके पास लहसुन है, वे भाव और बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय लहसुन की आवक 4,000-5,000 बोरी (एक बोरी में 50 किलो) है, जबकि पीक आवक के सीजन के दौरान नीमच में लहसुन की आवक 20,000 बोरी से ज्यादा रहती है। गोयल ने बताया कि भाव बढ़ने का एक कारण यह भी है कि मानसून सीजन के आखिर में हुई बारिश से बुवाई में देर हो जाएगी, जिससे नई फसल आने में भी देर होगी। उन्होंने बताया कि रिटेल कारोबारी वहां भी लहसुन 200 रुपये किलो से अधिक दाम पर बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आवक इसी तरह घटती रही तो आने वाले दिनों में दाम में और इजाफा हो सकता है। कोटा के कारोबारी उत्तमचंद ने बताया कि बारिश के मौसम में किसानों के पास रखा लहसुन नमी के कारण खराब हो गया है, जिसके कारण स्टॉक की भी कमी है, जिससे कीमतों में वृद्धि हुई है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी वाणिकी फसलों के तीसरे अग्रिम उत्पादन के अनुसार, 2018-19 में 28.36 लाख टन लहसुन का उत्पादन है, जबकि पिछले साल 16.11 लाख टन था। इस प्रकार, पिछले साल के मुकाबले इस साल लहसुन का उत्पादन 76 फीसदी अधिक है। भारत लहसुन के प्रमुख उत्पादक देशों में है, जबकि चीन दुनिया का सबसे बड़ा लहसुन उत्पादक है।                                                  टॉप डील्स PC Accessories Great Prices Shop Now Refrigerators Lowest Prices Buy Now Air Conditioners 2019 Launches Check Now Air Conditioners Up to 40% OFF Buy Now Latest Alexa Devices New Alexa Devices Explore Deals on Smart TVs Check Best Offers Check Out Best Selling TVs Up to 45% OFF Buy Now Top Rated Home Audio Immersive Audio Experience Check Out Best Selling Laptops Instant Discount Shop Now Top Selling Wireless Speakers Save up to to 50% on top brands See Now Amazon Devices Extra Savings Buy Now Best Laptops Instant Discount Check Now Mi TVs Extra Savings Buy Now Laptops for Every Need Top Brands Shop Now Wireless Headphones Latest range Check Now Best Mobile Accessories Instant Discount Buy Now The Electronics Store Instant Discount Shop Now Choose the right printer Best Offers Shop Now Offers on DSLR Cameras Up to 20% off Buy Now कमोडिटीज़ : इन लोकप्रिय खबरों को भी पढ़ें धनतेरस तक 40,000 रुपये के पार जा सकता है सोने का दाम... बारिश की मार, टमाटर के दाम 80 रुपये के पार... प्याज के बाद रुलाने लगे टमाटर, दाम पहुंचे 80 रुपये प्रत... धनतेरस पर फीकी रहेगी सोने की चमक, बिक्री में 50 फीसदी ग... महीने भर अधिक रुकने के बाद विदा हो रहा है मॉनसून। www.deshkadarpannews.com

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19