बिगा बाॅस पर बैन का खतरा, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने माँगी रिपोर्ट ।10/10/19


www.deshkadarpannews.com: 
बिग बॉस पर बैन का खतरा, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट। देश का दपॅण न्यूज:  नई दिल्ली, 10 October, 2019 पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 को लेकर बवाल समय के साथ और बढ़ गया है।  लोग इस शो को बैन करने की जोरदार मांग कर रहे है।  बिग बॉस पर बैन का खतरा, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट बिग बॉस होस्ट सलमान खान पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 को लेकर बवाल बढ़ गया है। इस शो को बैन करने की जोरदार मांग हो रही है। करणी सेना भी बिग बॉस 13 को तुरंत बंद करने की मांग कर रही है।  करणी सेना का कहना है कि ये शो कल्चर के खिलाफ है।  इस बीच अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रसार भारती से बिग बॉस के आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर डिटेल्स मांगी है।  बैन की हो रही है मांग करणी सेना ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लेटर लिखकर कहा था कि बिग बॉस हिंदू संस्कृति का नेशनल टीवी पर अपमान कर रहा है। शो लव जिहाद को प्रमोट कर रहा है। जेनरेशन को भटका रहा है। शो में बहुत ज्यादा अभ्रदता है इसे फैमिली के साथ नहीं देखा जा सकता। साथ ही करणी सेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर बिग बॉस 13 के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग भी की थी। इसके अलावा उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर लव जिहाद को बढ़ावा देने और हिंदू संस्कृति का अपमान करने के लिए सलमान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वहीं बीजेपी MLA नंद किशोर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर बिग बॉस को बैन करने की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि ये शो हमारी संस्कृति के खिलाफ है और इंटिमेट सीन इस शो का हिस्सा हैं। शो में अलग अलग-अलग समुदाय के लोगों को बेड पार्टनर्स बनाने की बात को उन्होंने अहसनीय बताया था।  उन्होंने ये भी लिखा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को उसकी खोई हुई शान वापस दिलाने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरी तरफ इस तरह के शो देश की संस्कृति को ध्वस्त कर रहे हैं। क्या है ये विवाद? बता दें कि बुधवार को ट्विटर पर #BanBigBoss ट्रेंड कर रहा था। लोग बिग बॉस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे थे।  ये कोई पहली बार नहीं है जब सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस का विरोध हो रहा है। इससे पहले शुक्रवार को #जेहादफैलाताबिगबॉस भी ट्रेंड कर रहा था।                                             www.deshkadarpan.news                  www.deshkadarpannews.com

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़