राजस्थान कोटा मे 75 साल की महिला ने दिया बच्ची को जन्म।13/10/19


www.deshkadarpannews.com:
राजस्थान: कोटा में 75 साल की महिला ने दिया बच्ची को जन्म आईएएनएस | Updated: 13 Oct 2019,  चिकित्सक ने बताया, 'महिला ने पहले एक बच्चे को गोद लिया था लेकिन वह अपना खुद का बच्चा चाहती थी, और इसलिए उसने आईवीएफ को आजमाना चाहा। मां की उम्र के कारण गर्भ धारण करने के साढ़े छह महीने बाद समय पूर्व बच्चे का जन्म कराना पड़ा, क्योंकि मां शारीरिक और स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर थी।' देश का दपॅण न्यूज: सांकेतिक तस्वीर कोटा राजस्थान के कोटा में एक 75 साल की बूढ़ी महिला ने आईवीएफ तकनीक के जरिए शनिवार देर शाम एक बच्ची को जन्म दिया। चिकित्सकों ने रविवार को बताया कि बच्ची का वजन मात्र 600 ग्राम है और उसे एक अन्य अस्पताल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई में ले जाया गया है, जबकि महिला को कोटा के किंकर हॉस्पिटल में रखा गया है। बाल रोग विशेषज्ञों की एक टीम बच्ची की देखभाल कर रही है। निजी अस्पताल की चिकित्सक अभिलाषा किंकर ने बताया, 'महिला ने पहले एक बच्चे को गोद लिया था लेकिन वह अपना खुद का बच्चा चाहती थी, और इसलिए उसने मां बनने की संभावनाओं के बारे में चिकित्सकों से परामर्श किया था। उसने आईवीएफ को आजमाना चाहा। मां की उम्र के कारण गर्भ धारण करने के साढ़े छह महीने बाद समय पूर्व बच्चे का जन्म कराना पड़ा, क्योंकि मां शारीरिक और स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर थी।' किंकर ने कहा, 'बड़ी दिक्कत यह थी कि महिला के पास सिर्फ एक ही फेफड़ा था, जो चिकित्सा टीम के लिए एक चुनौती था। महिला एक ग्रामीण पृष्ठभूमि के साथ एक किसान परिवार से है, और वह खुद का बच्चा पैदा करना चाहती थी, जिससे हम सभी चकित थे।'  www.deshkadarpannews.com                     

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19