SMS अस्पताल में भर्ती बिधानसभा अध्यक्ष से मिले चिकित्सा मंत्री।21/10/19
www.deshkadarpannews.com: राजस्थान / एसएमएस अस्पताल में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष से चिकित्सा मंत्री ने कुशलक्षेम पूछी सीपी जोशी। सीपी जोशी। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने 50 बैड की आईसीयू के बारे में कॉलेज प्राचार्य व अस्पताल अधीक्षक से जानकारी ली देश का दपॅण न्यूज: Oct 21, 2019, जयपुर। एसएमएस अस्पताल की आईसीयू में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी से सोमवार को चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कुशलक्षेम पूछी। वे जोशी के पास आधे घंटे तक रहे तथा उनकी सेहत के बारे में जाना। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी जानकारी ली। डॉ. शर्मा ने आईसीयू में भर्ती रायबरेली के सामाजिक कार्यकर्ता सुनिल श्रीवास्तव से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले जोशी का ऑपरेशन हुआ था। चिकित्सा मंत्री ने प्रथम तल पर प्रस्तावित 50 बैड की आईसीयू का भी जायजा लिया। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी व अस्पताल अधीक्षक डॉ.डी. एस. मीणा से गंभीर मरीजों के लिए बनने वाली आईसीयू के बारे में जानकारी ली। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, ऊर्जा मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला समेत कांग्रेस नेता व अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी विधानसभा अध्यक्ष की कुशलक्षेम पूछी। मीणा ने बताया कि जोशी की हालत में पहले से सुधार है। www.deshkadarpannews.com

Comments
Post a Comment