सरकारी देसी शराब को चोरों ने बनाया निशाना हजारों की नगदी पार


सरकारी देसी शराब को चोरों ने बनाया निशाना हजारों की नगदी पार




देश का दर्पण/अनुज गुप्ता।

भीरा-खीरी।भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया कस्बे में चोरों ने देशी शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब 26 हजार रुपये चोरी कर लिए सूचना पर भीरा पुलिस की जांच शुरु।
मामला भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला कस्बे का है जहां पर अज्ञात चोरों ने पड़रिया तुला के गौंधिया रोड पर गांव के अंदर देशी शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों की नगदी पार कर दी है। बुधवार सुबह पड़ोसियों से दुकान का शटर उठा देखकर इसकी सूचना सेल्समेन को दी सूचना पाकर मौके पर पहुँचे सेल्समेन ने पुलिस को तहरीर देते हुए करीब 26 हजार की नगदी चोरी होने की सूचना दी। चोरी की जानकारी पाकर हल्का दरोगा संदीप यादव,सिपाही अरविंद कुमार,चंद्रमोहन त्यागी मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19