विकसित भारत संकल्प यात्रा के सिंगाही नगर पंचायत पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

विकसित भारत संकल्प यात्रा के सिंगाही नगर पंचायत पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत





देश का दर्पण/हैदर अली।

सिंगाही खीरी।विकसित भारत संकल्प यात्रा के सिंगाही नगर पंचायत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद नगर पंचायत मैरिज हाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ एलएडी वैन से पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया गया। लघु फ़िल्म के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिमन्यु मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई जन कल्याणकारी योजनाओं का फायदा जनता को मिल रहा है। चेयरमैन मोहम्मद क़य्यूम ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं की जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्रा ने पीएम स्वनिधि के अंतर्गत प्राप्त पथ विक्रेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अलग-अलग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पात्रों को लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान कार्यक्रम में त्रिलोकीनाथ देवड़िया, अशोक तिवारी, विकास मिश्रा, दीपशाह, राहुल गुप्ता, रामजी गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता, डॉ अवधेश पटेल आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19