मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ सम्पन्न
मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ सम्पन्न
देश का दर्पण/सुनहरा ब्यूरो।
लखीमपुर खीरी। बुधवार को रानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज शहाबुद्दीनपुर खीरी में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्तुति कक्कड़ नैदानिक मनोवैज्ञानिक डिस्टिक हॉस्पिटल ओएल -खीरी ने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया इसके अलावा विद्यालय में सत्येंद्र एवं साक्षी (क्लास 10)तथा आकाश एवं सूची (क्लास 12) मनदूत एवं मनपरी के रूप में नियुक्त किया गया है जिले से आई हुई मानसिक स्वास्थ्य टीम ने सामूहिक रूप से बच्चों से प्रश्न पूछे जिसमें अभिषेक राठौर, सत्येंद्र शुक्ला एवं अनुप्रिया वर्मा ने प्रश्नों का सही जवाब दिया जिसके लिए मानसिक स्वास्थ्य टीम के द्वारा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस बीच मानसिक स्वास्थ्य टीम के सदस्य श्री अतुल कुमार पाण्डेय( साइक्रेट्रिक सोसल वर्कर )ताज खां (कार्यालय सहायक )आदि ने भी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को जागरूक किया इस बीच विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा एवं उप प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षक उदय वीर,सत्येंद्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार, उबैद रजा खां, नियामत अली, श्यामकिशोर, कमल, सुशील, विपिन, योगेश, अवनीश,सरिता,निधी, हर्षिता, नेहा, राधा, चांदनी, प्रिया, पूजा, प्रांशी , अंजली, कुसुमलता आदि शिक्षक /शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment