पीपल्स ग्रीन पार्टी का पेट्रोल डीजल को GST के दायरे में लाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन ।
पीपल्स ग्रीन पार्टी का पेट्रोल डीजल को GST के दायरे में लाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन ।
10 जनवरी, जयपुर।
पीपल्स ग्रीन पार्टी ने बुधवार को पेट्रोल - डीजल को GST के दायरे में लाकर आम जनता को राहत देने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ शहीद स्मारक पर धरना दिया।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट कपिल ने बताया की हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री ने पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करने का वादा राजस्थान की आम जनता से किया था किंतु सरकार बन जाने के 1 माह बाद भी आम जनता को कोई राहत नहीं दी जा रही जब की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार गिर रही है। इस का एक मात्र समाधान पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाना ही है । किंतु केंद्र सरकार का मकसद आम जनता को राहत प्रदान करना नहीं है।इस दौरान डॉ.तन्मय,इंजी.गौरव,पण्डित मुकेश, जीतेन्द्र योगी कमरूदीन अली आदि पार्टी के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment