विद्या मंदिर में स्मार्ट क्लास और मुख्य द्वार का हुआ उद्घाटन
विद्या मंदिर में स्मार्ट क्लास और मुख्य द्वार का हुआ उद्घाटन
देश का दर्पण/आशीष कुमार तिवारी।
गोला गोकर्णनाथ खीरी।
सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में 'स्मार्ट क्लास ' का उद्घाटन, विद्यालय के मुख्य द्वार का लोकार्पण और संस्थापक अध्यक्ष डा त्रिभुवन नाथ पुरवार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।सरस्वती वन्दना,स्वागत गीत और सुन्दर काण्ड के कार्यक्रम संपन्न हुए।हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की यू० पी० मेरिट में स्थान प्राप्त छात्राओं अपूर्वा शर्मा और शांभवी वर्मा को ₹ 51 सौ की चेक देकर सम्मानित किया। मेधावी छात्र अलंकरण का कार्यक्रम अध्यक्ष डा त्रिभुवन नाथ पुरवार,प्रबंधक आदित्य पुरवार, कोषाध्यक्ष ईश्वरदीन वर्मा, भेखराम वर्मा, डा ममता पुरवार, डा राहुल पुरवार तथा डा नेहा पुरवार द्वारा संपन्न हुआ। विद्यालय के मुख्य द्वार का लोकार्पण संरक्षिका सुभद्रा पुरवार, आदित्य पुरवार, ईश्वरदीन वर्मा, भेखराम वर्मा, डा ममता पुरवार, डा राहुल पुरवार तथा डा नेहा पुरवार द्वारा संपन्न हुआ।स्मार्ट क्लास का उद्घाटन अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ पुरवार, आदित्य पुरवार,ईश्वरदीन वर्मा, भेखराम वर्मा, ब्रजेश राठी, ममता पुरवार, राहुल पुरवार तथा डॉ नेहा पुरवार द्वारा संपन्न हुआ।विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक त्रिभुवन नाथ पुरवार का जन्मदिन मनाया गया।उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु समस्त आचार्य परिवार को सम्मानित किया गया।
Comments
Post a Comment