लखीमपुर खीरी,, पानी भर जाने को लेकर हुए विवाद में युवक की बांके से काट डाली गर्दन
देश का दर्पण/सुनहरा,ब्यूरो।
लखीमपुर खीरी।बुधवार को थाना मितौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव शहीदपुर में रास्ते व खेत में पानी भर जाने के विवाद में बुधवार को दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से इलाके में सनसनी सी फैल गई।गौरतलब है।गांव शहीदपुर के रहने वाले 35 वर्षीय पंकज वर्मा पुत्र रामदीन बुधवार सुबह 11 बजे अपने खेत पर पंपसेट लगाकर वापस आ रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले रामप्रसाद से पंकज की कहासुनी होने लगी। बताते हैं कि एक दिन पहले पंकज ने अपने गन्ने के खेत की सिंचाई की थी। इस दौरान पानी रास्ते व रामप्रसाद के खेत में भर गया था। रास्ते में पानी भर जाने से लोग रामप्रसाद के गेहूं के खेत में होकर निकलने लगे थे, जिससे वह नाराज था।बुधवार सुबह रामप्रसाद अपने खेत में कांटे लगा रहा था। इसी दौरान पंकज वहां से निकला। रामप्रसाद उस बात का विरोध जताते हुए गाली गलौज करने लगा। बांके से उसकी गर्दन पर कई प्रहार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments
Post a Comment