राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांटे श्री राम मंदिर पूजित अक्षत

राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांटे श्री राम मंदिर पूजित अक्षत

देश का दर्पण/आशीष कुमार तिवारी।

गोला गोकर्णनाथ खीरी।गोला नगर के ग्राम अहमदनगर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में अयोध्या से आए श्री राम मंदिर के पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र का वितरण किया।
श्री राम धुन जय श्री राम के नारे और राम-राम अभिवादन के साथ घर-घर जाकर अक्षत और निमंत्रण पत्र वितरित किए। अक्षत वितरण का कार्यक्रम पलिया विधानसभा उपाध्यक्ष चंचल कश्यप ने किया। और बताया कि पांच सौ वर्ष बाद भगवान श्री राम जी अयोध्या में विराजमान होंगे। सभी सनातनी राम भक्त भारी से भारी संख्या में 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे। अक्षत वितरण के समय चंचल कश्यप,पुष्पेंद्र मिश्रा,मोरध्वज मौर्य,विवेक कुमार,अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार व दर्जनों राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़