डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन* *शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अफसर : डीएम*

*डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*

*शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अफसर : डीएम*




देश का दर्पण/शाजिफ हुसैन।

लखीमपुर खीरी।20 जनवरी को आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर के लोकसभागार में "संपूर्ण समाधान दिवस" आयोजित हुआ। बताते चलें डीएम-एसपी ने यहीं से जिला मुख्यालय पर जिला अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु चल रहे चुनाव पर सतर्क दृष्टि भी रखी। 
इस अवसर पर डीएम ने एसपी गणेश प्रसाद साहा ने फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की, गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रतानुसार लाभान्वित भी किया जाय।एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें।डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 19, पुलिस 12, विकास 05, नगर निकाय 04, पूर्ति निरीक्षक 02, विद्युत 02, कृषि 03 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया। 

*निघासन में सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
शनिवार को तहसील निघासन में सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, डीडीओ अरविंद कुमार, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 60 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र को पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के लिए उपलब्ध करा दिया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner