गोला गोकर्णनाथ खीरी,, बहू ने लगाया ससुर पर मारपीट का आरोप
बहू ने लगाया ससुर पर मारपीट का आरोप
देश का दर्पण/आशीष कुमार तिवारी।
गोला गोकर्णनाथ खीरी।
नगर से सटे हुए मोहल्ला हफीजपुर से एक मामला सामने आया है। इसी गांव निवासी महिला आसिया बानो ने अपने ससुर पर मारपीट का आरोप लगाया है।आसिया का कहना है उसका निकाह दो वर्ष पूर्व मोहल्ला हफीजपुर से निकाह किया था। जाहिद अली पुत्र फैजुल्ला,शाहिद,अरमान,अनवर,आसिफ,व हतशान,पुत्र गण मिलकर आये दिन प्रताड़ित करते है। वजह पूछने पर पीड़िता से एक लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग करते है। मना करने पर मार पीट करते है। बुधवार की दोपहर दो बजे ससुर ने लाठी डंडा से मारा पीटा । पड़ोसियों की मदद से उसकी जान बच पाई,पीड़िता का चार महीने का बच्चा भी है। पीड़ित ने शिकायत गोला कोतवाली में तहरीर के माध्यम से दी है और न्याय की गुहार लागई है।
Comments
Post a Comment