एशियाई सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल झोटवाड़ा रोड हाजी कॉलोनी चांदपोल जनाना हॉस्पिटल के पास के अवैध निर्माण को हटाने में नगर निगम नाकाम

*एशियाई सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल झोटवाड़ा रोड हाजी कॉलोनी चांदपोल जनाना हॉस्पिटल के पास के अवैध निर्माण को हटाने में नगर निगम नाकाम


 
 देश में तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है लेकिन जयपुर का क्षेत्रफल नहीं बढ़ रहा है रोज  शोरूम से नए वाहन निकल रहे हैं और इससे प्रदूषण बढ़ रहा है इस के कारण बीमारियां भी नए-नए रूप में सामने आ रही है,
जयपुर ट्रेफिक पुलिस हर रोज नई योजना बनाती है जिससे ट्रैफिक की समस्या  में कुछ सुधार हो पाए पर नगर निगम की  अनदेखी के कारण रास्ते पर अवैध निर्माण किया जा रहे हैं ऐसे लोग जिनकी पहुंच ऊंची है पैसे वाले हैं वह अपने पैसे और नेताओं से अच्छे संपर्क के कारण अवैध निर्माण बेखौफ कर रहे हैं पैसे के बल पर इस अवैध निर्माण को नगर निगम रोकने में नाकाम है इनकी पहुंच ऊपर तक है नेताओं के साथ अधिकारियों के साथ है इसलिए  नगर निगम कार्रवाई करने में भी डरता है
ऐसा ही एक मामला हाजी कॉलोनी झोटवाड़ा रोड चांदपोल जनाना हॉस्पिटल के पास एशियाई सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का है जिसके पास पार्किंग की सुविधा नहीं है और अस्पताल द्वारा  रास्ते को ब्लॉक करके अवैध निर्माण कर पार्किंग बनाया गया  है जिसे चांदपोल जाने वाला रास्ता अक्सर  जाम रहता है स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोग किशनपोल जोन (जयपुर नगर निगम हेरिटेज )डीसी को इसकी सूचना दे चुके हैं पर कार्रवाई नहीं हो रही आए दिन जाम लगा रहता है और अस्पताल गेट के पास कचरा फेंका जाता है कई बार अस्पताल को आसपास के रहने वाले लोगों ने कहा कि कचरा डिब्बा रख दे पर अभी तक अस्पताल के अधिकारियों ने कचरा डिब्बा भी नहीं रखा जिससे आने-जाने वाले को परेशानियों का सामना करना पड़ता है

अस्पताल के सामने दोनों साइड से अवैध दीवाल बनाए गए हैं जिसे तोड़ने में नगर निगम अनदेखी कर रहा है यह दीवार रास्ते के जमीन पर कब्जा कर बनाया गया है जो सरकारी जमीन है और स्थानीय पार्षद सुशीला मीणा 300 मीटर की दूरी पर रहती है पार्षद को भी इसकी सूचना दी गई  लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई उसके बाद भी यह अस्पताल अवैध तरीके से दीवाल बनाकर सरकारी जमीन का उपयोग कर रहा है
कई बार चांदपोल जाते समय रास्ते में गाड़ियों की भीड़ से रूबरू होना पड़ता है ट्रैफिक पुलिस भी इसे कंट्रोल करने में नाकाम साबित हो रही है
राजस्थान सरकार भगवान राम के  स्वागत में 22 तारीख को दीपावली मनाने जा रही है और जयपुर की सबसे प्रमुख मार्ग चांदपोल के पास एशियन सुपर  स्पेशलिस्ट अस्पताल के सामने पडा हुआ कचरा शोभा बढ़ा रहा है, नगर निगम का कहना है कि सभी दुकानदार या व्यापारी अपने दुकान के सामने कचरा पात्र रखें और नहीं रखने पर उचित जुर्माना भी लगता है इसके बावजूद अस्पताल के सामने इतने वर्षों से कभी भी कचरा पात्र रखने का कष्ट नहीं किया गया फिर भी नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा स्थानीय लोगों का कहना है की इस अस्पताल में आग से बचाने का भी कोई साधन उपलब्ध नहीं है

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19