*नवदेवी सम्मान समारोह : चयनित 33 महिलाएं को डीएम ने किया सम्मानित* *नगर विकास विभाग के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम*
*नवदेवी सम्मान समारोह : चयनित 33 महिलाएं को डीएम ने किया सम्मानित*
*नगर विकास विभाग के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम*
देश का दर्पण/शाजिफ हुसैन।
लखीमपुर खीरी 23 मार्च। स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर विकास विभाग के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अन्तर्गत 'नवदेवी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें स्वयं सहायता समूह, सफाई मित्र, सामुदायिक खाद बनाने, मास्टर ट्रेनर, नवाचार, अपशिष्ट प्रबंधन में उद्यमी, वेस्ट टू वेल्थ, निकाय की स्थिति में परिवर्तन, सामुदायिक जागरूकता के लिए विभिन्न निकायों से चयनित 33 महिलाओं को नवदेवी सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एडीएम संजय कुमार सिंह के साथ दीप जलाकर किया। डीएम ने कहा कि स्वच्छतोत्सव 2023 के साथ नवरात्र पर्व को जोड़ते हुए नगर निकाय द्वारा स्वच्छता के लिए काम करने वाली जिले की 33 महिलाओं को 09 श्रेणियों में नवदेवी सम्मान से सम्मान्नित किया गया। जो सभी बधाई के पात्र हैं।उन्होंने कहा कि नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। सरकार नगरीय क्षेत्रों में इन नौ दिनों में स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर रही है। नव देवी सम्मान में 33 ऐसी महिलाएं जो कहीं ना कहीं नगर निकाय के साथ जुड़कर शहर हित में कार्य करती हैं उनको सम्मानित किया गया।
एडीएम संजय कुमार सिंह ने "नव देवी सम्मान" से अलंकृत सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाली महिलाओं से प्रेरणा लेकर अन्य महिलाएं भी आगे आएं। जिससे स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं नेतृत्व को मजबूत करने की इस मुहिम को ओर बल मिलेगा।
कार्यक्रम में स्थानीय निकाय लिपिक शैलेंद्र वर्मा, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, गुंजन गुप्ता, महेंद्र कुमार चौधरी, वीरेंद्र यादव, स्वाथिक शुक्ला, अवधेश मिश्र, राजेश चौधरी, जिला समन्वयक एवीएम (नगरीय) शमशेर सिंह मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment