जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी जन समस्याएं उप जिलाप्रमुख मोहन डागर रहे मौजूद

जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी जन समस्याएं
 


उप जिलाप्रमुख मोहन डागर रहे मौजूद 

जयपुर @ जिला परिषद जयपुर सभागार में जिला कलक्टर जयपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलक्टर जयपुर प्रकाश राजपुरोहित की उपस्थिति में हुआ। जनसुनवाई में कलेक्टर ने कई समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण किया । उप जिलाप्रमुख डागर ने बताया कि इस जनसुनवाई में आमजन की प्रमुख समस्याओ को जिला कलेक्टर ने सुनकर अधिकारियों को समय सीमा पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है । जनसुनवाई में प्रमुख रूप से आभादी भूमी के पट्टे, खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने , बिजली, पानी, सहित समस्याओं को सुना। जिला कलक्टर ने बताया कि इस जनसुनवाई में 150 से अधिक विभिन्न विभागों के प्रकरण प्राप्त हुए हैं। 
इस अवसर पर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जसमीत सिंह संधू, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश शर्मा सहित पुलिस, चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, परिवहन, विधुत, जेडीए, सहित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19