आज अखिल समाज सेवा दल संस्थापक /अध्यक्ष, श्रीमती वर्षा जी नायक, महासचिव श्री विनोद कुमार नायक जी, गुजरात दौरे केदौरान अहमदाबाद पहुंचे
गुजरात प्रभारी श्रीमती सरोजबेन, महासचिव श्री सुरेश कुमार जी एवम् सभी सदस्यों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में विश्व शांति के लिए कोटेश्वर महादेव मंदिर एवम् कोटेश्वर पवित्र नदी पर गनगौर तीज के शुभअवसर पर पूजा अर्चना की गई।
एवम् गुजरात टीम के साथ चांदखेड़ा, साबरमती, अहमदाबाद में लोगों से मुलाकात कर मीटिंग की गई।
इस अवसर पर संस्था के
संस्थापक एवं अध्यक्ष, ने कहा कि में विश्वव की सभी मात्रशक्तियो,को नमन करती हूं,वंदन करती हूं।
आज वर्तमान में हमारे भारत में हमारी बहन बेटियों के साथ जो भी कुछ ग़लत हो रहा है वह
जल्द रोका जाये, कानूनी कार्रवाई को सरल बनाया जाए, न्याय मिलने की समय सीमा निर्धारित की जाना चाहिए।
संस्था में जो भी हमारी मात्रशक्तियां, सदस्य हैं
उन सभी मात्रशक्तियो के मार्गदर्शन में
बहुत जल्द भारत की महामहिम श्रीमती राष्ट्रपति मुर्मू जी से मुलाकात कर देश की महिलाओं के साथ हो रहे दोहरे मापदंड के बारे में बताया जाएगा।




Comments
Post a Comment