वैशाली जिले के पातेपुरप्रखंड कार्यालय परिसर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना मे शामिल हुए।

बिहार वैशाली से रंजीत कुमार की रिपोर्ट



प्रखंड कार्यालय परिसर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना मे शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार एवम तेजस्वी यादव यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश झा ने कहा कि दो वर्ष पूर्व राजद विधायक द्वारा सदन में हंगामा किया गया था। उस समय सदन के अध्यक्ष ने अनुसाशन एवम अपमान पर क्यों न ध्यान दिए। आज हमारे जन प्रतिनिधि जब जनता की आवाज सदन में उठाते हैं तो माइक तोड़ने के आरोप में उन्हें निलंबन किया जाता है। हम भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है कि सदन में अगर हमारे पातेपुर विधायक का अपमान किया गया तो प्रखंड क्या सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर पातेपुर विधानसभा प्रभारी अजब लाल साह ने कहा कि हमारे पातेपुर विधायक ने सोमवार को आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी का सवाल पूछा था। जिसके बाद पूरक प्रश्न पूछने की रोक लगा दी गई थी ।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19