अवैध देसी कट्टा लेकर घूमते हुए को किया गिरफ्तार*

*अवैध देसी कट्टा लेकर घूमते हुए को किया गिरफ्तार*


देश का दर्पण न्यूज

पुलिस उपायुक्त,जयपुर उत्तर राशि डोगरा ने बताया कि जयपुर शहर उत्तर में दिन प्रतिदिन बढती हुई घटनाओं को मध्य नजर रखते हुए जयपुर उत्तर से विशेष टीमें गठित की गई। जिनके संबंध में थाना जयसिंहपुरा खोर द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से 01 अवैध देसी कट्टा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। जयपुर शहर में बढती हुई वारदातों पर लपका अंकुश लगाने के लिये अलग अलग थाना क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है। जिसमें जयपुर उत्तर में श्रीमती सुमन चौधरी अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर के सुपरविजन में सत्यपाल यादव थानाधिकारी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर के नेतृत्व में थाना जयसिंहपुरा खोर से उमेश चन्द हैड कानि. ओमप्रकाश कानि. मनोज कुमार कानि. की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को कब्जे से अवैध देसी कट्टा लेकर घूमते हुए को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध 01 देसी कट्टा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी पूर्व में हथियार व चोरी, नकबजनी जैसे प्रकरणों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19