बाड़ी-सनाढ्य ब्राह्मण सेवा समिति के होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

बाड़ी-सनाढ्य ब्राह्मण सेवा समिति के होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

धौलपुर(धर्मेन्द्र बिधौलिया ) 15 मार्च।



जिले के बाड़ी उपखंड मुख्यालय पर स्थित परशुराम धर्मशाला में सनाढ्य ब्राह्मण सेवा समिति का होली मिलन समारोह समाज के अध्यक्ष मुकेश बिधौलिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधे श्याम बाबा थे।
जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष शिवचरन लाल पाराशर 
एवं समाज के वयोवृद्ध गिरीश पचौरी थे एवं समाज के ज्योति प्रसाद पचौरी थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष विष्णु दुबे ने की।

समाजसेवी विष्णु महेरे ने सामाजिक समरसता पर बल दिया
इस मौके पर अनेक विप्रजनों ने अपने विचारों से अवगत कराया।
समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट सत्यदेव चंसौरिया, धर्मेंद्र बिधोलिया, विजय दीक्षित,महेश अवस्थी,सुरेश चंसौरिया ने वर्तमान समय में समाज की एकजुट रहने पर बल दिया।
साथ ही उन्होंने होली के मौके पर अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों की तालियां बटोरी। और सभी ने एक दूसरे को पुष्प भेंटकर फूलों की होली खेली।
इस मौके पर समाज के पूर्व अध्यक्ष जगदीश जगरिया ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है।
इस मौके पर हरेश भंडारी ने कहा कि समाज में मिलजुलकर कार्य करने से समाज की एकता को बल मिलता है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार खेमरिया,महेश पाराशर,महेश अवस्थी, लक्ष्मी नारायण शर्मा, सोम लवानियां,गोल्डी शर्मा , भारत भूषण भारद्वाज,दीपक पाराशर, श्रीनिवास भारद्वाज, मुकेश पाराशर, कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य विनोद शर्मा द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19