महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाएं दिखाएंगी अपना दमखम*

*.....हम में है दम : केजीबीवी की बालिकाओं की एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आज*

*महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाएं दिखाएंगी अपना दमखम*

*आकांक्षा चीफ करेंगी शुभारंभ, तैयारियां पूरी*

देश का दर्पण/शाजिफ हुसैन।

लखीमपुर खीरी 15 मार्च। खीरी में महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत " हम में है दम" अभियान के तहत 16 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयो की बालिकाओं के मध्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन होगा।
दौड़ 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर, खो खो कबड्डी एवं लंबी कूद प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाएंगी। उक्त आशय की जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में डीएम की पत्नी जिला आकांक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमती अल्पना सिंह एक दिवसीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेगी। जिसकी सभी तैयारियां जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार भारती के समन्वय एवं सहयोग से करा ली गई।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19