ईदगाह क्षेत्र में मिलावटी दूध बिक रहा है बच्चों और बुजुर्ग की जान के साथ हो रहा है खिलवाड़*

*ईदगाह क्षेत्र में मिलावटी दूध बिक रहा है बच्चों और बुजुर्ग की जान के साथ हो रहा है खिलवाड़*

*देश का दर्पण न्यूज़ / बाबू अंसारी* 




*जयपुर (राजस्थान)* जयपुर दिल्ली बाईपास रोड स्थित ईदगाह वन विहार कॉलोनी की जनता की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है घर घर दूध सप्लाई करने वाले कुछ लालची लोग लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार ने किया इस मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि इस क्षेत्र में कई वर्षों से एक व्यक्ति जोकि भैंस का दूध सप्लाई करने का दावा करता है उसके द्वारा दिया जा रहा दूध पूरी तरह से सिंथेटिक निकल रहा है दूध को गर्म करने पर उसमें प्लास्टिक की डोरी और रबड़ की तरह खींच रहा है, स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए दूध बेचने वाले को दूध दिखाया लेकिन यह मिलावटी लोग किसी भी तरह से अपनी गलती नहीं मानते है। हज़ारों बूढ़े और बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं 
प्रशासन को ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए आखिर प्रशासन क्यों ऐसे लालची और मिलावटी लोगों को पर सख्त कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। अब देखने वाली बात यह रहेगी इस जैसे मिलावटी लोगों पर कब प्रशासन कार्रवाई करता है

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19