हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वाधान में आज जयपुर में प्रभु श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

जयपुर /महेन्द्र प्रताप सिंह 



     रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन 

हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वाधान में आज जयपुर में प्रभु श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। महानगर मीडिया प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शोभायात्रा को शास्त्री नगर स्थित बिलेश्वर महादेव पर विधिवत पूजा अर्चना कर प्रारम्भ किया व अम्बाबाडी के हनुमान मंदिर पर समापन किया गया। जयपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश हिन्दू ने बताया कि इस विशाल शोभायात्रा में प्रभु श्री राम की 11फुट की मनमोहक मूर्ति व गौ माता की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस विशाल शोभायात्रा में 25 हजार से अधिक राम भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व जय श्री राम के नारों ने पूरे वातावरण को भगवामय कर दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव अरोड़ा ,जिला उपाध्यक्ष सतीश जागा ,दुष्यंत शर्मा ,जिला मंत्री जीतेश सोनी ,जितेन्द्र गुर्जर ,रमेश जांगिड ,दीपक सोनी ,शिवाय ग्रुप के शंकर जाट ,अमित जायसवाल ,सांगानेर विधानसभा अध्यक्ष श्रीकांत जांगिड ,महामंत्री राम सैनी ,विधाधर नगर विधानसभा अध्यक्ष चेतन जोशी ,आदर्श नगर विधानसभा अध्यक्ष शशिकांत जैन ,हवामहल विधानसभा अध्यक्ष अंशुल दाधीच सहित जयपुर महानगर की समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही।

Comments