सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) ने ऑपरेशन (AAG) के तहत की कार्यवाही

सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) ने ऑपरेशन (AAG) के तहत की कार्यवाही


देश का दर्पण न्यूज

अति.पुलिस आयुक्त (प्रथम) कैलाश चन्द विश्नोई ने बताया की जयपुर शहर में अवैध हथियार सक्रिय गैंग्स सदस्यों, हार्डकोर बदमाशों एवं आग्नेय शस्त्र रखने डकैती एवं लूट की वारदात को अन्जाम देने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन (AAG) के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु पुलिस उपायुक्त (अपराध),सुश्री ज्येष्ठा मैत्रयी के निर्देशन में श्रीमती सुलेश चौधरी,अति. पुलिस उपायुक्त,संगठित अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन व श्री चिरंजीलाल मीणा सहायक पुलिस आयुक्त आयुक्तालय जयपुर के नेतृत्व में सीएसटी आयुक्तालय जयपुर की टीम का गठन किया गया।
सीएसटी की एक ईकाई दिलीप सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। जिस पर गठित टीम द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध कानि. मंगलज को प्राप्त आसूचनाओं पर टीम द्वारा पुलिस थाना शास्त्री नगर, जिला जयपुर (उत्तर) की टीम के साथ कार्यवाही करते हुये आरोपित शौकीन कुरैशी उर्फ हनी सिंह पुत्र श्री जब्बार कुरैशी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गयी। गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से 01 पिस्टल, 02 जिन्दा कारतूस एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 लग्जरी कार नम्बर RJ45-CR- 054 को बरामद कर जब्त किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19