मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी आगरा को सौंपा गया प्रमुख माँगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन हेतु ज्ञापन पत्र के साथ ऐलान

मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी आगरा को सौंपा गया प्रमुख माँगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन हेतु ज्ञापन पत्र के साथ ऐलान



देश का दर्पण न्यूज़।।उत्तर प्रदेश से संवाददाता।। प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट

 
आगरा , भारतीय मजदूर संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है और प्रतिक्रियात्मक सहयोग के आधार पर कार्य करता है। आज जबकि मजदूर और कर्मचारी महंगाई, बेरोजगारी ओर सरकारी उपेक्षाओं के कारण अत्यंत परेशान है। आंगनबाड़ी बहनों के लिए सरकार के द्वारा तय किए गए मानदेय को भी नहीं लागू किया जा रहा है। आशा / आशा संगिनी बहनों के साथ भी पूर्ण रूप से अन्याय हो रहा है। संविदा कर्मियों को आउटसोर्सिंग के नाम पर न तो उनको समय पर वेतन दिया जाता है तथा नौकरी से निकाले जाने का भय सदैव रहता है। उनके लिए कोई नियमावली भी नहीं बनाई गई है। सफाई कर्मचारी को बिना सुरक्षाउपकरण के ही कार्य कराया जाता है और उचित वेतन भी नहीं दिया जाता है। एनएचएम में कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को बीमा का लाभ देने के लिए केंद्र सरकार से बजट मिला लेकिन उसे भी अभी तक लागू नहीं कराया गया। स्थानांतरण का भय दिखाकर उनका शोषण किया जाता है। वेतन विसंगतियां पहले से ही विद्यमान है। 108, 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों को वार्ता के बाद भी अभी तक वापस नहीं लिया गया। वो भुखमरी में जी रहे हैं। पटरी रेहाड़ी दुकानदारों को प्रतिदिन उत्पीड़न और जलालत झेलनी पड़ी है। असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे दिहाड़ी मजदूर, ग्रामीण मजदूर, नाई, धोबी, दर्जी अन्य सभी को कोई सामाजिक सुरक्षा व प्रतिदिन भोजन की 
व्यवस्था भी नहीं है। सरकारी कर्मचारियों की बहुत समय से चली आ रही पुरानी दिनांक 16 मार्च 2023 पेंशन की मांग को सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया है। ऐसी तमाम विसंगतियों को लेकर भारतीय मजदूर संघर उत्तर प्रदेश ने दिनांक 26 अप्रैल 2023 को लखनऊ में एक विशाल रैली का आवाहन किया है। उसी के क्रम में दिनांक 16 मार्च 2023 को सभी जिला मुख्यालयों पर एक प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया जा रहा है।
प्रमुख माँगे पुरानी पेंशन बहाल की जाए। 108, 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली करो एवं ड्राफ्ट, धन उगाही को बंद करो।एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान करो।
आशा / आशा संगिनी को न्यूनतम 10,000/-रू0 मानदेय निश्चित करते हुए सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों / सहायिकाओं को नियमित किया जाए एवं न्यूनतम मानदेय 18,000/-रू0 करते हुए सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।पटरी रेहाड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान दिया जाए एवं उनका उत्पीड़न बंद किया जाए।
 ई-रिक्शा, ऑटो को स्टैण्ड दिया जाए एवं पुलिस उत्पीड़न बंद किया जाए।मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा को सौंपा गया जिसमें सभी विभागों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ आगरा के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला मंत्री मुकेश चाहर, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री रमाकांत त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री ओम प्रकाश भगोर एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे,

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19