पिछले वर्ष सिरसी मोड, जयपुर पर हुए एटीएम चोरी प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पिछले वर्ष सिरसी मोड, जयपुर पर हुए एटीएम चोरी प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
देश का दर्पण न्यूज़ जयपुर
जयपुर,थाना क्षेत्र बिंदायका के सिरसी रोड पर सिरसी मोड़ पर पिछले वर्ष अगस्त माह में हुए दो एटीएम वक्रांगी कंपनी तथा हिताची कंपनी के एटीएम चोरी के प्रकरण में पिछले 8 माह से वांछित अभियुक्त सदरूद्दीन उर्फ सदर पुत्र अली मोहम्मद जाति मेव निवासी रिठठ पुलिस थाना पिनगवां , जिला नूह मेवात हरियाणा को थानाधिकारी बिंदायका श्री भूपेंद्र सिंह के के निर्देशन में गठित टीम छगन डांगी उपनिरीक्षक मय जाब्ता छोटूराम हेड कांस्टेबल तथा नाथूराम कॉन्स्टेबल द्वारा इस प्रकरण में वांछित अभियुक्त सदरूद्दीन उर्फ सदर को प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त से अनुसंधान किया जा रहा है। दर्ज रहे कि पिछले वर्ष 9 अगस्त2022 की रात्रि को तत्कालीन थाना भांकरोटा के सिरसी गांव में अज्ञात अभियुक्त रात्रि में सिरसी मोड़ से दोनों एटीएम तोड़कर एटीएमओं को गाड़ी में डालकर लेकर जाकर सुनसान जगह पर एटीएम को तोड़कर उसमें से पैसे निकाल कर फरार हो गए थे, पुलिस टीम ने उक्त प्रकरण में पूर्व में भी पांच अभियुक्त शाहिद मेंव निवासी रायपुरी हरियाणा, तौफीक उर्फ नेपाली मेव निवासी हुसैनपुर हरियाणा, चेतन चौधरी पुत्र राधेश्याम चौधरी निवासी सलेमपुर कला भरतपुर, मनराज गुर्जर निवासी पुत्र श्योजीराम गुर्जर निवासी चनानी टोंक तथा वाहन मालिक नाजिम मेंव निवासी रायपुरी हरियाणा को गिरफ्तार कर वारदात में काम में ली हुई एक्सयूवी गाड़ी को बरामद कर लिया था, लेकिन उक्त अभियुक्त सदरूद्दीन लंबे समय से फरार चल रहा था ,जिसे अब गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है

Comments
Post a Comment