पातेपुर थाना क्षेत्र में के झरोखर गांव में खेलने के क्रम में जे सी बी के गढ्ढे में पैर पिछलने से किशोर की हुई मौत।

बिहार वैशाली से रंजीत कुमार की रिपोर्ट 





पातेपुर थाना क्षेत्र में के झरोखर गांव में खेलने के क्रम में जे सी बी के गढ्ढे में पैर पिछलने से किशोर की हुई मौत। डूबते बच्चों के देखते राहगीरों की शोर पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीण। स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से पोखर से निकाली गई शव। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम। पुलिस की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे पातेपुर थाना अध्यक्ष । मिली जानकारी अनुसार पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के बकाढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 6में खेलने के क्रम में जे सी बी से खुदाई हुए पोखर में फिसलने से किशोर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान उसी पंचायत के वार्ड संख्या 6के स्वर्गीय सुरेंद्र सहनी के 13वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में किया गया है। खेलने के क्रम में अपने ही पास के गहरी पोखर में पैर फिसलने से मौत हो गई। मृतक डूबते देख स्थानीय राहगीरों ने शोर मचाना शुरू किया। स्थानीय लोग जब तक आते तब तक लड़का गहरे पानी में चला गया था। स्थानीय लोगों के मदद से किशोर को पानी से बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद चिकित्सकको ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों का बुरा हाल है। मृतक दो भाई में छोटा था। मां मजदूरी करके बच्चे को पाल रही थी। बड़े भाई दो दिन पूर्व ही कमाने के लिए उड़ीसा गया था। घटना स्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19