श्रीनगर के बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, 2 सुरक्षाकर्मी घायल

बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, 2 सुरक्षाकर्मी घायल

श्रीनगर 30 जुलाई (पी एम ए) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मौत हो गई और इस दौरान दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के क्रीरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान करने और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किस आतंकवादी समूह से जुड़ा हुआ था।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।