फुर्तीला' के साथ अमायरा दस्तूर पंजाबी फिल्मों में अपने धमाकेदार डेब्यू के लिए हैं तैयार

'फुर्तीला' के साथ अमायरा दस्तूर पंजाबी फिल्मों में अपने धमाकेदार डेब्यू के लिए हैं तैयार 




              अदाकारा अमायरा दस्तूर हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में खुद को साबित कर चुकी हैं। अब अमायरा अपनी अपकमिंग फिल्म 'फुर्तीला' के साथ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में अमायरा के साथ जस्सी गिल नजर आएंगे। इस  फिल्म का निर्देशन अमर हुंदल कर रहे हैं। कह सकते हैं कि इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के जरिए अमायरा ने अपने पैन इंडिया स्टार बनने के लक्ष्य की तरफ एक और कदम बढ़ा लिया है।

अमायरा दस्तूर कहती हैं "भाषाई बंदिशों से बाहर निकलने का मौका कलाकारों को अपनी अभिनय कला कौशल के बदौलत मुकाम हासिल करने में काफी मदद करता है। मेरे लिए यह सुनहरा मौका है। लोग अब क्षेत्र के बाहर से किसी के साथ सहयोग करने को तैयार हैं, जैसे कि मैं, जो पंजाबी नहीं बोलती लेकिन एक पंजाबी फिल्म पर काम कर रही हूँ"। 

ऐसे में अब सभी को अमायरा दस्तूर की पंजाबी फिल्म का इंतजार है

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।