उत्तर प्रदेश न्यूज़, गोरखपुर में जिला कारागार में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को समय पूर्व रिहाई से संबंधित दी गयी जानकारी

जिला कारागार में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को समय पूर्व रिहाई से संबंधित दी गयी जानकारी


गोरखपुर 30 जुलाई (पी एम ए) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन मे एवं मान्नीय जनपद न्यायाधीश श्री तेज प्रताप तिवारी के निर्देशन में दिनांक 28.07.2022 को ‘‘समय पूर्व रिहाई‘ विषयक पर विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन जिला कारागार, गोरखपुर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री देवेन्द्र कुमार-द्वितीय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ ही साथ जेलर, जिला कारागार, गोरखपुर, डिप्टी जेलर, जेल विजिटर एवं बंदीगण उपस्थित रहे। सचिव द्वारा उपस्थित बंदियों को समय पूर्व रिहाई से सम्बन्धित समस्त जानकारी दी गयी तथा जेल में निरूद्ध बंदियों के स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्याओं को सुना गया एवं जेलर को निर्देशित किया गया कि जिस बंदी का स्वास्थ्य खराब है उन्हे जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करावे जिससे वह ठीक हो सकें।
कार्यक्रम के समापन पर सचिव श्री देवेन्द्र कुमार-द्वितीय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं बंदियों का आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19