हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में स्वयं सहायता समूहों का अहम रोल __ज्ञान प्रकाश तिवारी
*हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में स्वयं सहायता समूहों का अहम रोल __ज्ञान प्रकाश तिवारी
देश का दर्पण
अंतर्राष्ट्रीय धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया उत्तर प्रदेश सरकार की वृहद योजना को आगे बढ़ाते हुए स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ
के अवसर पर सभी जिले के हर घर पर तिरंगा झंडा लगाने का अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत प्रशासन द्वारा घरों पर झंडा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने ब्लॉक, नगर निकाय व विभागवार स्तर पर लक्ष्य का निर्धारण भी कर दिया है। साथ ही सभी को निर्देशित किया गया है कि तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान चलाकर आम नागरिकों को राष्ट्र प्रेम के प्रति जागरूक कर स्वेच्छा से घर पर झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए।अभियान के तहत इस बार स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ ही हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य आम लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम के साथ ही तिरंगे का सम्मान करने की भावना को मजबूत करना है।हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन की तरफ से ब्लाक नगर पालिका एवं नगर पंचायत को झंडा लगाने का लक्ष्य दिया गया है। ।उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के स्वयं सहायता समूहों को भी जुटाया गया है। समूह द्वारा तैयार किया गया झंडा हर घर मे फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों ने तिरंगे को तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है और अभियान शुरू होने से पहले सब तैयार हो जाएगा। इस अभियान में जिला प्रशासन से लेकर व्यापार मंडल और कई समाजसेवी संगठन लगे हुए हैं जिनका मकसद 15 अगस्त के पहले पहले सभी के घरों में झंडा स्थापित करते हुए राष्ट्र के प्रति भावना जागरूक कराना है जिसमें हमारे संगठन के पदाधिकारी भी लगातार तैयारी करें इस अवसर पर विनीत मिश्रा अमर निर्मल सौरव उपाध्याय आदर्श अवस्थी इच्छा तिवारी नीतू सिंह सहित कई पदाधिकारी लगातार लोग लोगों से संपर्क कर रहे हैं
Comments
Post a Comment