उत्तर प्रदेश न्यूज़, गोला गोकर्णनाथ खीरी में नाबालिग छात्रा से हुई छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज ।।दूसरे पक्ष ने भी दी पुलिस को तहरीर।।
नाबालिग छात्रा से हुई छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
।।दूसरे पक्ष ने भी दी पुलिस को तहरीर।।
देश का दर्पण/आशीष कुमार तिवारी।
गोला गोकरननाथ खीरी।शहर के माल गोदाम रोड स्थित एक मोहल्ले निवासी नागरिक ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी खुटार रोड पर ट्यूशन पढ़ने गई थी। वही अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी विशेष भारती पुत्र रामचंद्र उसकी पुत्री को मिला और उससे छेड़छाड़ की। बताते हैं कि लड़की और लड़के की मुलाकात इंस्टाग्राम आईडी पर किसी तरीके से हुई थी । पुलिस ने तहरीर लेकर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी माधुरी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है उनका बेटा विशेष भारती रेलवे स्टेशन पर गया था। वहीं विपक्षी की पुत्री उसको मिली उनका बेटा उस लड़की से बात कर रहा था। विपक्षी ने दोनों को बात करते देख लिया और दोनों को पकड़ कर अपने घर ले गए। घर से लड़की वालों ने लड़के के घर फोन किया कि तुम्हारा लड़का हमारे कब्जे में है। महिला ने तहरीर में कहा है कि जब वह सीतापुर से लौटकर गोला पहुंची और लड़की के घर गई तो लड़की वालों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि तुम्हारा लड़का भाग गया है। महिला ने लड़के को अगवा किए जाने और मारपीट किए जाने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटनाक्रम की छानबीन में जुट गई है।
Comments
Post a Comment