ज्वैलर्स व्यापार मंडल समिति शास्त्री नगर ( उत्तर) की आमसभा व चुनाव सम्पन्न
ज्वैलर्स व्यापार मंडल समिति शास्त्री नगर ( उत्तर) की आमसभा व चुनाव सम्पन्न
ज्वैलर्स व्यापार मंडल समिति शास्त्री नगर उत्तर (रजि.) की आमसभा और चुनाव रविवार 31जुलाई 2022 को चुनाव अधिकारी रामजीलाला सोनी के नेतृत्व में सम्पन्न हुए।
संस्था संरक्षक रामस्वरूप सोनी ने बताया कि व्यापारियों ने धारा 411, 412 सहित हॉलमार्किंग रजिस्ट्रेशन और जीएसटी संबंधित समस्याओं को आमसभा में रखा। जिन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और आगामी दिनों में शिविरों के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण पर सहमति बनी। व्यापारियों ने हर माह की अंतिम तारीख को अपने प्रतिष्ठानों का अवकाश रखने पर सहमति जतई। इसके अलावा वार्षिक शुल्क सहित आधा दर्जन प्रस्तावों को आमसभा में पारित किया।
भाजपा पार्षद वार्ड 17 से शिव कुमार सोनी ने व्यापारियों को सरकार द्वारा डिजिटल व्यापार करने का सुझाव दिया।
चुनाव अधिकारी रामजीलाल सोनी ने बताया कि संस्था के चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध हुए। जिसमें संस्था के संस्थापक ताराचंद सोनी को अध्यक्ष चुना गया। विमलेश सोनी को महामंत्री और मोहित सोनी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। सलाहकार मंडल में रामजीलाल सोनी और उमेश कुमार सोनी को मनोनीत किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष के चार पदों पर कैलाश सोनी, मनीष सोनी, बाबूलाल सोनी, दाउद खां को चुना। मधुसुधन सोनी को संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री विष्णु कुमार सोनी, सह मंत्री सुरेन्द्र कुमार सोनी, सांस्कृतिक मंत्री शिवशंकर सोनी, विधि सलाहकार आशुतोष सोनी को चुना गया। कार्यकारिणी में शिवकुमार सोनी, पुखराज सोनी, पार्वती सोनी, राजेश सोनी, विक्रम सोनी, भावुक सोनी, इलियाज खान, मो. ईशाक और दीपक सोनी का मनोनयन किया। चुनाव अधिकारी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
Comments
Post a Comment