उत्तर प्रदेश न्यूज़, लखीमपुर खीरीडीएम ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
डीएम ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
देश का दर्पण/सुनहरा, ब्यूरो।
लखीमपुर खीरी 31 जुलाई : रविवार को दोपहर 11.30 बजे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एएसपी अरुण सिंह के साथ जिला कारागार की महिला एवं पुरुष बंदी ग्रह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
डीएम ने बंदियों का हालचाल जाना, खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ ही डीएम ने जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता देखी। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। पुरुष एवं महिला बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक/जेलर पंकज सिंह, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, अजय कुमार सिंह व राजेंद्र कुमारी व चिकित्सक डॉ. सुनील मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment